फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private ambulance operators strike

निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों की हड़ताल, मरीज रहे परेशान

Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Private ambulance operators strike
 
विज्ञापन

एंबुलेंस पर 6 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में सोमवार को निजी एंबुलेंस संचालक हड़ताल पर रहे। जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस संचालकों द्वारा सरकार को अभी तक रोड टैक्स दिया जाता है। लेकिन अब एंबुलेंस पर 6 प्रतिशत सवारी टैक्स भी लगा दिया गया है। जबकि वे केवल मरीजों को लेकर जाते हैं। ऐसे में एंबुलेंस के लिए मरीजों का खर्च भी बढ़ जाएगा।

एंबुलेंस संचालक यूनियन के प्रधान पवन कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य ने बताया कि पूर्व में भी एक बार हड़ताल की गई थी। सरकार ने आश्वासन दिया था कि एंबुलेंस से यह टैक्स हटा लिया जाएगा। लेकिन इसे आज तक नहीं हटाया गया। उन्हें बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं। यदि यह टैक्स वसूला गया तो एंबुलेंस के लिए लोगों को ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे में उनकी मांग है कि एंबुलेंस पर लगाए गए 6 प्रतिशत पसेंजर एंड गुड्स टैक्स को हटाया जाए। इसी मांग को लेकर हड़ताल की गई। कैथल शहर में 12 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


लोगों को इस हड़ताल के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाह अस्पताल से हृदय के रोगी मुलखराज को दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। लेकिन उन्हें शाम को 4 बजे तक जब एंबुलेंस नहीं मिली तो उन्हें निजी वाहन में उन्हें लेकर जाना पड़ा। इसी प्रकार से मटौर निवासी सूबे सिंह को भी पटियाला रेफर किया गया था। परिजन उन्हें भी निजी गाड़ी में लेकर पटियाला लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में नहीं दिखा असर
हड़ताल के कारण सरकारी अस्पताल में ज्यादा असर नहीं दिखा। यहां 14 में से 12 एंबुलेंस चालू हालत में हैं तथा सोमवार को सभी एंबुलेंस उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed