फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prime Minister Narendra Modi's dream to eradicate poverty from India: Dhanda

भारत से गरीबी मिटाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना : ढांडा

Wed, 27 Dec 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's dream to eradicate poverty from India: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नरवल व नीमवाला गांवों में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। यह सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि भारत से गरीबी मिटाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, आरटीए गिरिश चावला, कपिल दीक्षित, कंचन लता आदि मौजूद रहे।

वंचित पात्र लोगों को मौके पर ही दिया लाभ

ढांड। डडवाना गांव में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। नोडल अधिकारी महेंद्र पाल ने विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई। नोडल अधिकारी महेंद्र पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही है। इस मौके पर डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, एसडीओ प्रिंस, हरिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


ग्रामीणों के दरवाजे पर सरकार ः कुलवंत

गुहला-चीका। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गांव पपराला व लड़ाहेड़ी में किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीणों के दरवाजे पर है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रमों में पहुंचने वाले आयुष्मान लाभार्थियों ने योजना को अपने जीवन के लिए एक तरह से वरदान बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed