{"_id":"e9c8fe97ecf89d5b03c590b4e5034cb1","slug":"priciple-beat-student-for-not-coming-school-by-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से न आने पर छात्र को 40 डंडे मारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से न आने पर छात्र को 40 डंडे मारे
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। स्कूल बस से स्कूल न आने पर कलायत के शिक्षा भारती स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। प्रिंसिपल ने बच्चे की डंडे से पिटाई की। इस वजह से वह घायल हो गया।
परिजन बच्चे को लेकर डीसी के पास पहुंचे तथा स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डीसी को दी अपनी शिकायत में कुराड़ निवासी अमन कुमार पुत्र रामनिवास ने आरोप लगाया कि वह कलायत के शिक्षा भारती स्कूल में बारहवीं में पढ़ता है। अमन ने कहा कि गत दिवस जब वह स्कूल पहुंचा तो स्कूल के प्रधानाचार्य ने उसे बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया। अमन ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसे करीब 40 डंडे मारे तथा वह बार-बार न मारने की गुहार लगाता रहा।
अमन ने कहा कि पिटाई का कारण पूछने पर प्रिंसिपल ने बताया कि जब उन लोगों ने स्कूल की बस कुराड़ के लिए लगा रखी है तो वह सरकारी बस में क्यों आता है? उसने कहा कि प्रिंसिपल ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने पिटाई की बात कहीं बताई तो भविष्य खराब कर दूंगा।
विज्ञापन
बच्चे के पिता रामनिवास ने कहा कि जब वे स्कूल की फीस नियमित तौर पर देते हैं तो स्कूल प्रबंधन को उनके बेटे के प्राईवेट बस में आने से दिक्कत क्या है। रामनिवास ने कहा कि उपायुक्त ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है तथा उन्होंने अमन की मेडिकल रिपोर्ट भी मंगवाई है। इसे लेकर वे लोग उपायुक्त केे पास जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। उधर, अमन के परिजनों ने गांव कुराड़ में खड़ी होने वाली स्कूल की बस में तोड़फोड़ की है।