फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prices of paddy 1509 variety increased as soon as the strike started

Kaithal News: हड़ताल खुलते ही धान 1509 किस्म के बढ़े भाव

Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prices of paddy 1509 variety increased as soon as the strike started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चावल निर्यातकों की हड़ताल खुलते ही 1509 किस्म के भाव भी बढ़े हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी 1509 किस्म का धान 3700 रुपये प्रति क्विंटल बिका। इससे पहले यह 300 रुपये कम यानी 3400 प्रति क्विंटल बिक रहा था। वहीं, 1121, 1718 किस्म का धान भी मंडियों में पहुंच रहा है। दाम ज्यादा मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

गौरतलब है कि मिनिमम प्राइस निर्धारित करने के विरोध में चावल निर्यातकों की तरफ से हड़ताल किए जाने के कारण मंडियों में बारीक धान नहीं बिक पा रहा था। इसके बाद शुक्रवार को यह हड़ताल खुली थी। अब दूसरे दिन शनिवार को भी बारीक धान के भाव अच्छे मिले हैं। यह 3700 से लेकर 4200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग किस्म का धान का भाव मिला है। आढ़ती धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि शनिवार को दूसरे दिन भी बारीक धान के भाव अच्छे मिले हैं। ऐसे में किसानों को राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

सात लाख 87 हजार 146 मीट्रिक टन धान खरीदा

गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 87 हजार 146 मीट्रिक टन धान खरीदा है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 18 हजार 978 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख छह हजार 603 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 61 हजार 565 मीट्रिक टन खरीदा है। खरीदे गए धान में से छह लाख 97 हजार 515 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed