फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prices of fine paddy are getting low

Kaithal News: बारीक धान के भाव मिल रहे कम

Mon, 11 Nov 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Nov 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Prices of fine paddy are getting low
17 कैथल। नई अनाज मंडी में पहुंचा बारीक धान। संवाद
कैथल। अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक धान जोरों पर चल रही है, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव कम हैं। इस कारण किसानों में मायूसी है। भाव कम मिलने के कारण कई किसानों ने धान का भंडारण कर लिया है। किसान भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बासमती धान के भाव इन दिनों 5500 रुपये, 1121 के भाव चार हजार रुपये, मुच्छल धान के भाव 3425 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। जबकि पिछले साल बासमती के भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा थे। इस कारण किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। जिले में पूंडरी और पाई क्षेत्र के किसान बासमती धान की बिजाई ज्यादा करते हैं। वहीं 1121 के भाव भी पिछले साल की अपेक्षा इस बार 200 से 300 रुपये कम है।
विज्ञापन

पिछले साल 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले थे, लेकिन इस बार 4000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहे हैं। इसी तरह से 1718 किस्म की हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3600 से 3700 रुपये तो कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। 1885 के भाव 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि मंडियों में बारीक धान के भाव पिछले साल की अपेक्षा कम है। इस कारण अब धान का स्टाॅक किया है। जैसे ही भाव बढ़ेंगे तो मंडियों में धान लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारीक धान की आवक : सचिव

मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि अनाज मंडी में बारीक धान की आवक चल रही है। बासमती, 1121, मुच्छल व 1718 किस्म सहित अन्य किस्मों का धान किसान मंडी में लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed