फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prices of bricks fixed for government buildings

Kaithal News: सरकारी भवनों के लिए ईंटों के दाम तय

Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prices of bricks fixed for government buildings
कैथल। जिला प्रशासन ने सरकारी भवनों में निर्माण के लिए ईंटों व टाइलों के दाम निर्धारित कर दिए हैं। अब सरकारी भवनों के निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटें व टाइलें छह प्रतिशत जीएसटी सहित 5500 रुपये होगी। इससे पहले यह महज पांच हजार रुपये थी। यह दाम प्रथम श्रेणी की ईंटों व टाइलों की हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय की तरफ से यह दाम निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले के सभी विभागों व भट्ठा एसोसिएशन को निर्देश जारी किए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में दाम निर्धारित करने के साथ घटिया ईंटों की सामग्री भेजने पर विभागीय कार्रवाई भी करने की बात की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भट्टा एसोसिएशन को सरकार की तरफ से जो वर्क आर्डर मिलते हैं। उसमें तो प्रथम श्रेणी की ईंटों को भेजा जाता है, लेकिन कई बार ठेकेदार लापरवाही करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रामप्रसाद बंसल ने कहा कि उनकी दाम बढ़ाने की लंबी मांग थी। इस मांग को जिला प्रशासन ने करीब चार साल बाद पूरा किया है। इसमें 500 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले पांच हजार रुपये प्रति हजार ईंटें व टाइलें मिलती थी, लेकिन यह रकम बढ़ाकर 5500 रुपये कर दी गई है।


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी निशांत राठी ने बताया कि उन्होंने ईंटों व टाइलों के दाम जिला प्रशासन के आदेशों पर निर्धारित किए हैं। यदि कोई घटिया सामग्री देता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed