{"_id":"6adf9fdf63471d18be0d9836","slug":"prices-for-fine-variety-paddy-rise-crop-harvested-by-combine-harvester-sells-for-up-to-4900-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157111-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारीक धान के भाव में तेजी, कंबाइन से कटी फसल 4900 रुपये तक बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारीक धान के भाव में तेजी, कंबाइन से कटी फसल 4900 रुपये तक बिकी
विज्ञापन
राजौंद मंडी में पड़ा बारीक धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में बारीक धान के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल कंबाइन से कटी डुप्लीकेट बासमती और 1121 जैसी किस्मों का भाव 4700 से 4900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। हालांकि, धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को अपेक्षित भाव नहीं मिल पा रहे हैं।
हाथ से कटाई किया हुआ सूखा धान और शुद्ध बासमती मंडियों में पहुंचने के बाद भाव में और तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता वाले धान के भाव 5500 रुपये प्रति क्विंटल के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार, इस बार बासमती चावल की विदेशों में मांग अच्छी रहने से धान के भाव को समर्थन मिल रहा है। अभी मंडियों में मुख्य रूप से कंबाइन से कटा धान पहुंच रहा है। इसमें नमी की मात्रा अधिक होने और टुकड़ा अधिक होने के कारण भाव प्रभावित हो रहे हैं। जैसे-जैसे सूखा और बेहतर गुणवत्ता वाला धान मंडियों में आएगा, किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- --
पिछले साल के मुकाबले अधिक मिल रहे भाव
पिछले साल 2025 में बारीक धान की इन किस्मों के भाव लगभग 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल रहे थे। इस बार मौजूदा भाव इससे अधिक हैं। वर्ष 2024 में भी भाव लगभग पिछले साल के आसपास ही रहे थे। धान की अलग-अलग किस्मों के भाव में गुणवत्ता और नमी के आधार पर 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर रहता है।
-- --
तीन लाख क्विंटल के आसपास पहुंची आवक
कैथल शहर की तीनों प्रमुख मंडियों में अब तक बारीक धान की आवक करीब तीन लाख क्विंटल तक पहुंच चुकी है। लगभग छह लाख बैग धान की आवक के बीच खरीद और उठान का काम जारी है। किसानों को अब शुद्ध बासमती और हाथ से कटाई किए गए धान के मंडियों में पहुंचने का इंतजार है।
-- --
पिछले कई दिनों से मंडियों में बारीक धान की आवक बढ़ी है। फिलहाल कंबाइन से कटी फसल में नमी अधिक है और इसकी खरीद 4700 से 4900 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई है। हाथ से कटाई किए गए धान और शुद्ध बासमती की आवक शुरू होने पर भाव में और तेजी आने की उम्मीद है।
- नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।