फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Price of paddy being given two hundred rupees less than the support price

समर्थन मूल्य से दो सौ रुपये कम दी जा रही धान की कीमत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Price of paddy being given two hundred rupees less than the support price
कैथल की अनाज मंडी में किसानों की लगातार हो रही अनदेखी की शिकायत राज्यमंत्री कमेलश ढांडा तक पहुंची। जिसमें किसानों ने बताया कि उन्हें एमएसपी से 100 से लेकर 200 रुपये प्रति क्विंटल तक कम कीमत दी जा रही है।
विज्ञापन

इस पर राज्यमंत्री ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि एमएसपी से कम कीमत पर खरीद सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी प्रदीप दहिया से फोन पर चर्चा की तथा सभी पक्षों के साथ बैठक कर शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जिला में कुछ लोगों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 100 से 125 रुपये तक कम में खरीद करने की अनियमितता पर संज्ञान लिया। विभिन्न गांवों के किसानों द्वारा इस प्रकार के घटनाक्रम की उन्हें शिकायत की गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने डीसी प्रदीप दहिया से पूरे धान खरीद पर चर्चा की तथा जल्द ही विभागीय अधिकारियों, मिलर्स और आढ़तियों के साथ एक बैठक करके ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब खेत से मंडी तक फसल लेकर पहुंचे किसान की फसल को सरकार द्वारा तय दर नहीं देना उनकी मेहनत के साथ खिलवाड़ है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीसी प्रदीप दहिया को स्पष्ट किया कि अधिकारियों को ऐसी स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए जाएं, क्योंकि दोबारा ऐसी किसी भी शिकायत के मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद करते हुए धान खरीद, खरीदी गई धान के उठान और खाद उपलब्धता को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि शनिवार से कैथल में बारिश के कारण खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी शुरू की जा रही है, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह में ढुंढवा, कोलेखां, खेड़ी लांबा, कुराड़, दुब्बल, सिनंद, हरिपुरा, मटौर, खरक पांडवा, बड़सीकरी गांवों के ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात करके बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर स्पेशल गिरदावरी की मांग की गई थी, जिसके लिए उन्हें भरोसा दिया गया था। इसके लिए आला अधिकारियों से चर्चा की गई और अब जिलेभर में स्पेशल गिरदावरी शनिवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed