फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Presentations on songs forced one to dance

Kaithal News: गीतों पर प्रस्तुतियों ने थिरकने को किया विवश

Sat, 14 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Presentations on songs forced one to dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी गानों पर प्रस्तुतियों ने युवाओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार व जिला उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार के साथ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते है। महाविद्यालय युवाओं को अनेक अवसरों पर ऐसे मंच प्रदान करने का कार्य करता है जहां युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


जिला उच्च शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा कि संस्कृति किसी भी देश या राज्य की आत्मा होती है यह उस देश व राज्य की प्रगति प्रतिष्ठा को दर्शाती है। ऐसे मंच हमारी संस्कृति का उत्थान करने के लिए भी अहम भूमिका निभाते है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमित पाहवा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेता जोनल स्तर पर होने वाले युवा महोत्सव में भाग लेंगे। बताया कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, संगीत कल्ब, नृत्य क्लब, ड्रामा क्लब व फाइन आर्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में करवाया। प्रतियोगिता में नृत्य और गायन के साथ वाद्य यंत्र शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. सुभाष शर्मा और प्रो. रूपाली चुघ ने रोचक अंदाज में किया। कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन देखते ही बन रहा था। अनेक हरियाणवी, पंजाबी और हिन्दी गानों ने युवाओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया। प्रतियोगिता में झांझरां, परियां तौं सोहनी लगदी, टोर मुटियार दी, फिल्म चंद्रावल देखूंगी, मेरा डोल कुए में लटकै, लहंगा लैदे सोहणया, उड़या उड़या यो कबूतर, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, तेनू सूट सूट करदा, पटोला, बीपी हाई, गजबन की टोर, जाउंगी पानी लैण न, मेरे सिर पर बंटा टोकणी, ओरे नंदी के बीरा के साथ पंजाबी गिद्धा व भांगड़ा पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

गायन में भी कलाकारों ने जहां पर हिन्दी के पुराने गीतों के माध्यम से भूली बिसरी यादों को ताजा किया वहीं पर पंडाल में उपस्थित जनमानस को प्रोत्साहित करने के लिए समा बांधा। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सुशील शर्मा, डॉ. पूनम लोहान, डा. इंदु गाबा, प्रो. कृतिका, डा. पूजा, परमिंद्र कौर, डॉ. मोनिका जाखड़ ने निभाई। प्रो. मेहर सिंह, प्रो. विरेंद्र खटकड़ ने बताया कि प्रतिभागियों में काफी कौशल देखने को मिला व दर्शकों को प्रतिभागियों ने नाचने के लिए विवश कर दिया।

मतदान के लिए किया प्रोत्साहित, दिलाई शपथ
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के लिए जिला प्रशासन एवं निर्वाचन कार्यालय की ओर से अंकिता पवार (आईएएस अधिकारी) ने विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। जिसमें सही उतर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को मतदान करने व मतदान के लिए अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।
ये रहे परिणाम
n
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि, दूसरे स्थान पर केशव व तीसरे स्थान पर खुशी रही।

n
कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीतल, दूसरे स्थान पर केशव व तीसरे स्थान पर कृतिका रही।

n
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकाश, दूसरे स्थान पर संजीवनी व तीसरे स्थान पर आकृति रही।

n
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साहिल व कविता की टीम, दूसरे स्थान पर जय और रमन की टीम व तीसरे स्थान पर अमन व सोनिया रही।

n
नृत्य प्रतियोगिता में रंजू प्रथम, दूसरे स्थान पर मीनू व तीसरे स्थान पर रघुबीर रहे।

n
गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गगनदीप, दूसरे स्थान पर नवीन व तीसरे स्थान पर खुशी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed