फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparing to aim for a medal in the Olympics

Kaithal News: ओलंपिक में पदक पर निशाना लगाने की कर रहे तैयारी

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Preparing to aim for a medal in the Olympics
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। हुड्डा सेक्टर-20 स्थित नेहरा शूटिंग अकादमी में शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान ओलंंपिक खेलों में पदक हासिल करने के लिए खिलाड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पहचान बनाने के लिए उनका जुझारूपन काबिलेतारीफ है। खेलो इंडिया व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकादमी के कई खिलाड़ी अपनी मेहनत के बल पर पदक हासिल कर पहचान बना चुके हैं। अब उनका सपना ओलंपिक तक पहुंचने का है।

खिलाड़ियों का कहना है कि वह सुबह शाम शूटिंग अकादमी में पांच घंटे अभ्यास करते हैं। अकादमी में इस दौरान लगभग 25 महिला व पुरुष खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। समय-समय पर सभी खिलाड़ी, जिला स्तर, राज्य स्तर पर होने प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं। कई खिलाड़ी अकादमी से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश व जिले सहित अपना व अपने माता पिता का नाम भी रोशन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

रोजाना कर रहा एयर राइफल का अभ्यास

फिलहाल 10 मीटर एयर राइफल का सुबह और शाम अभ्यास कर रहा हूंं। कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुका हूं। खेलो इंडिया में रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, हरियाणा राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया में कांस्य पदक, एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, केएसएस में कांस्य पदक हासिल किया है। मेरा लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। - हिमांशु, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच अच्छा, सहयोग

कर समझाते भी हैं

10 मीटर एयर राइफल का अभ्यास जारी है। बीते दो वर्ष से मेहनत कर रही हूं। अब तक चार पदक हासिल कर चुकी हूं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी टीम में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी रजत पदक , नॉर्थ जोन टीम में रजत पदक व इंटर कॉलेज में रजत पदक जीते हैं। सुबह शाम चार से पांच घंटे तक अभ्यास करती हूं। कोच कुलदीप सिंह अच्छा सहयोग करते हैं। हर प्वाइंट को अच्छे से समझाते हैं। -मुस्कान, खिलाड़ी।

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है लक्ष्य

एक बार ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। बीते एक वर्ष से अभ्यास कर रहा हूं। 10 मीटर एयर राइफल में अभ्यास करता हूं। मेरा लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाना है। इसके लिए उसे कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े, जरूर मेहनत करूंगा। कोच का सहयोग मिल रहा है। हमें मेहनत करन से

ही सफलता मिलेगी। -वैभव तंवर, खिलाड़ी।
कर रहा हूं मेहनत
10 मीटर पीप स्लाइट राइफल में अभ्यास करता हूं। वह एक बार एसजीएफआई राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। भविष्य में भी वह मेहनत व लगन के साथ पूरा अभ्यास करेंगे। ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का सपना है। इसके लिए मेहनत भी करता हूं। देखतेे हैं आगे क्या होगा। -आरजू, खिलाड़ी।


मेहनत व पूरी लगन के साथ अभ्यास करते हैं खिलाड़ी

सभी खिलाड़ी मेहनत व पूरी लगन के साथ अभ्यास करते हैं। आज तक जितने भी खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, उन्होंने अपने निशाने के बल पर पदक हासिल किए है। भविष्य में भी सभी खिलाड़ियों को अच्छी मेहनत के साथ अभ्यास कराता रहूंगा। मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब कैथल के खिलाड़ी ओलंपिक में पदक लेकर आएंगे। -कोच कुलदीप नेहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed