फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five accused arrested for murder in Bandrana

Kaithal News: बंदराना में हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for murder in Bandrana
कैथल। थाना ढांड क्षेत्र के गांव बंदराना में हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 21 अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल मांगेराम ने 26 सितंबर को मुलाना मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने पहले दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए पांच आरोपी बंदराना निवासी महेंद्र, नरसी, प्रवीण, शिवकुमार और जोधा राम को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में 21 अगस्त की शाम विवाद हुआ था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि बंदराना निवासी रीटा ने शिकायत दी थी कि वह शाम के समय घर का कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए जा रही थी। इस दौरान गली में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो बढ़ गया विवाद
शोर सुनकर रीटा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों, जेली और ईंटों से हमला कर दिया। मारपीट में रीटा, उसके चाचा मांगेराम, चाची बीरमती, देवर बलवान, पुत्र अंकुश, पति गणेश समेत अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। मांगेराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 दिन तक चला उपचार, 26 सितंबर को मौत
मांगेराम का उपचार चल रहा था। करीब 36 दिन बाद 26 सितंबर को मुलाना मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed