फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations to take action against 38 unrecognised schools

Kaithal News: गैर मान्यता प्राप्त 38 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations to take action against 38 unrecognised schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में गैर मान्यता प्राप्त 38 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अब पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इन स्कूलों को बंद कराने के लिए पुलिस बल की मांग की है।

गौरतलब है कि इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए करीब तीन महीने पहले तहसीलदार कैथल रविंद्र हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था, लेकिन अब तक केवल तीन स्कूलों को ही बंद किया गया है। शेष स्कूल अब भी बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब शिक्षा विभाग ने ठोस कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शेष स्कूलों को बंद कराया जाएगा। इससे पहले, शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को मान्यता प्राप्त करने हेतु नोटिस जारी किए थे, परंतु अधिकांश स्कूलों ने निर्देशों की अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह से लंबित है कार्रवाई ः इन स्कूलों की सूची 27 मार्च को जारी की गई थी। लेकिन गर्मी की छुट्टियों और फिर सीईटी परीक्षा के चलते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शिक्षा विभाग प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर स्कूलों को बंद करवाएगा।

कई स्कूल किराये के भवनों में, फायर एनओसी भी नहीं ः इन स्कूलों में बच्चों से मनमाने ढंग से फीस वसूली जाती है। अभिभावकों पर किताबें, यूनिफॉर्म, स्मार्ट क्लास, डायरी व आई कार्ड के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाला जाता है। अधिकतर स्कूल किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिनके पास जरूरी फायर एनओसी व अन्य स्वीकृतियां भी नहीं हैं।


जिला शिक्षा अधिकारी बोलीं- एचटेट के बाद शुरू होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को पहले ही नोटिस भेजे जा चुके हैं। पहले छुट्टियों और फिर सीईटी परीक्षा के चलते कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। अब एचटेट परीक्षा के बाद प्रशासन के सहयोग से सभी स्कूलों पर एक साथ कार्रवाई की जाएगी।

n
सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ी लंबा

n
गीता विद्या मंदिर कौलेखा

n
गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम

n
एसवीएम स्कूल खरक पांडवा

n
गीता मॉडल स्कूल वजीर नगर

n
सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदाना

n
शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लांबा

n
शहीद उधम सिंह पब्लिक स्कूल भूंसला

n
गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भूना

n
स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल क्योड़क

n
शिक्षा पब्लिक स्कूल ग्योंग

n
एसडी मॉडर्न स्कूल बात्ता

n
गीतांजलि पब्लिक स्कूल करोड़ा

n
गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंदकरण माजरा

n
टुगेदर वे स्कूल सेरदा

n
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल थेह बुटाना

n
नवजोती पब्लिक स्कूल चूहड़राजरा

n
ग्रीन वे पब्लिक स्कूल संगतपुरा

n
शहीद भगत सिंह स्कूल बरटा

n
आदर्श पब्लिक स्कूल बरटा

n
नव जीवन पब्लिक स्कूल धनौरी

n
एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल बड़सीकरी

n
किड्स जोन चंदाना

n
शहीद भगत सिंह स्कूल धनौरी

n
शिव पब्लिक स्कूल कुराड़

n
चौ. देवीलाल स्कूल बालू

n
एसके ग्लोबल स्कूल करनाल रोड, कैथल

n
चाणक्य पब्लिक स्कूल कमालपुर

n
हरियाणा पब्लिक स्कूल ढुंढवा

n
आरएस पब्लिक स्कूल कलायत

n
एसवीएन स्कूल खेड़ी लांबा

n
सरस्वती मिडिल स्कूल बड़सीकरी

n
ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेड़ी साकरा

n
ब्राइट बिगनिंग पब्लिक स्कूल धनौरी

n
हर हर महादेव स्कूल किच्छाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed