फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations for MP sports competition intensified, see the arrangements

Kaithal News: सांसद खेल स्पर्धा की तैयारी तेज, देखे इंतजाम

Thu, 22 Feb 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for MP sports competition intensified, see the arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में 23 व 24 फरवरी को होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के संबंध में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक की। इस मौके पर एसडीएम कपिल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, सांसद प्रभारी कैलाश आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभी अधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान का दौरा कर इंतजामों को भी परखा।

जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक ने कहा कि इस स्पर्धा में विजेता टीम ट्रैक्टर व नकद पुरस्कार वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को आने वाली टीमों की वेरिफिकेशन इत्यादि का कार्य पूरी सावधानी से करें। खेल विभाग तय मापदंडो के अनुसार सभी मैच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम को तैनात करें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, फायर ब्रिगेड की टीम, अस्थायी शौचालय के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समुचित रखें। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सांसद खेल स्पर्धा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान 24 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार स्पर्धा के पहले दिन 23 फरवरी को भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी सहित अन्य विधायक व मंत्रीगण शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 55 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर पुरस्कार में दिया जाएगा। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक लाख एक हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।


इसी प्रकार प्रतिभागी टीमों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, बलविंद्र जांगड़ा, सीएमओ डॉ. रेनू चावला, डीएसओ सुमन मलिक, ईओ कुलदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed