{"_id":"69fe42e6ff6a3d84ef03a449","slug":"preparations-for-maharishi-kashyap-jayanti-celebrations-in-full-swing-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149056-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियां तेज
Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
जयंती को लेकर निर्देश देती डीसी अपराजिता। डीपीआरओ
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 24 मई को विस्तार अनाज मंडी कैथल में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बैठक में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार तथा डीएसपी बीरभान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और परिवहन व्यवस्था पर विशेष जोर
डीसी अपराजिता ने नगर निकाय विभाग को आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा आमजन के लिए पर्याप्त शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मार्केटिंग बोर्ड और पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों की मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के लिए कहा गया। इसके अलावा जीएम
रोडवेज और आरटीए को समारोह में आने वाले लोगों के लिए बसों और परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल और वीआईपी शौचालयों की व्यवस्था करने तथा लोक निर्माण विभाग को मंच और अन्य आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क
डीसी ने बिजली विभाग को आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने तथा मुख्यमंत्री के रूट और ट्रैफिक प्लान को समय रहते अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने डीएफएससी विभाग को भी निर्देश दिए कि समारोह से पहले मंडी में पड़े गेहूं का उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।