फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations for Geeta Jayanti festival complete, formal inauguration to take place today

Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज होगा विधिवत शुभारंभ

Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Geeta Jayanti festival complete, formal inauguration to take place today
कैथल। जिला प्रशासन एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडाल सज चुका है और विभिन्न विभागों के स्टॉल भी तैयार हैं। भाई उदय सिंह किला सहित शहर के चौक-चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम अजय सिंह ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों और डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


29 नवंबर को सुबह 10 बजे गीता यज्ञ से महोत्सव का शुभारंभ होगा, इसके बाद प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। महोत्सव में लोक कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और हरियाणा की संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नवंबर को दोपहर 2 बजे माता गेट से भव्य गीता सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन भाई उदय सिंह किले पर होगा। इसके तुरंत बाद शाम 4 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को 12 बजे से 12:15 बजे तक ग्लोबल गीता चैटिंग का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed