फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations for flood relief management begin now

Kaithal News: बाढ़ बचाव प्रबंधन पर अभी से तैयारी

Thu, 01 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for flood relief management begin now
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानसून से पहले बाढ़ बचाव और प्रबंधन के मुद्दे पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में डीसी अपराजिता ने सिंचाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रबंधन के लिए सभी अधिकारी तैयारियों में जुट जाएं। डीसी ने कहा कि प्रबंधों में कई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक में सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पंप सेटों की तुरंत इन्वेंट्री तैयार की जाए। जिन पंपों की स्थिति खराब है, उनकी समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव के समय कोई तकनीकी बाधा न आए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। विशेष रूप से नदियों पर बनाए जाने वाले स्टड या दीवार मजबूत और मानक के अनुरूप हों। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए उपायुक्त ने एडवांस प्लानिंग के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में मिट्टी और बजरी के कट्टे पहले से ही तैयार रखे जाएं। बैठक में सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह, दिग्विजय शर्मा, निशांत बत्तान, डीआईओ दीपक खुराना, एआईपीआरओ अमित कौशिक समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती नदी में प्रदूषण पर कड़ा संज्ञान

बैठक में पोलड गांव के पास सरस्वती नदी में गंदा पानी छोड़े जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी अपराजिता ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने और संबंधित व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश और आगामी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी प्रोजेक्ट्स समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अटल भूजल योजना के तहत एसटीपी से निकलने वाले पानी का कृषि कार्य में उपयोग सुनिश्चित करने का प्लान तैयार करें, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed