{"_id":"689a4a043adb9753310acfb3","slug":"preparations-for-cultural-programs-in-full-swing-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136143-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी तेज
Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
06 गुहला-चीका। भांगड़ा की प्रस्तुति देते छात्र। एआइपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन भवानी मंदिर सभागार में किया गया। समारोह का आयोजन राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के मैदान में किया जाएगा।
चयन के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य व वंदे मातरम, एवी विद्या मंदिर, चीका की छात्राओं ने ग्रुप डांस, कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी, टटियाणा के विद्यार्थियों ने गिद्धा व भांगड़ा, जेवियर इंटरनेशनल अकादमी, चीका व इंडियन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, बदसूई की छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका की छात्राओं ने कोरियोग्राफी तथा सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल स्कूल, बदसूई की छात्राओं ने भांगड़ा प्रस्तुत किया।
एसडीएम कैप्टन प्रमेश ने कहा कि समारोह की प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप ने सांस्कृतिक टीमों के इंचार्जों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का अभ्यास निरंतर जारी रखें, ताकि कार्यक्रमों में निखार आए। सभी विद्यार्थियों के बीच समन्वय व तालमेल भी बना रहे, इस पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप, प्रिंसिपल संजय कुमार, चरणजीत कौर, राजीव कोचर, आईसीए राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, उपेंद्र शुक्ला, अमित कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित रहे।