फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparations completed for admission in colleges, help desks created in colleges

Kaithal News: कॉलेजों में दाखिले के लिए तैयारी पूरी, कॉलेजों में बनाए हेल्प डेस्क

Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed for admission in colleges, help desks created in colleges
कैथल। जिले के कॉलेजों ने सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए तैयारी कर ली है। नए विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहां पर आए दिन कक्षा 12वीं के विद्यार्थी दाखिले के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं। अब कॉलेजों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए जाने वाले शेड्यूल का इंतजार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 15 कॉलेज हैं और एक प्रदेश का प्रथम संस्कृत विश्वविद्यालय है। अभी किसी कॉलेज में दाखिला का शेड्यूल नहीं है। इसके साथ ही दो बहुतकनीकी कॉलेज हैं। बहुतकनीकी कॉलेज में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, कंप्यूटर सहित अन्य डिप्लोमा के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार लगभग 16 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10979 विद्यार्थी और सीबीएसई के 5000 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं जिले में सरकारी व निजी 15 कॉलेज हैं। जिनमें करीब नौ हजार सीटें है। इसके अलावा बच्चे आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान, संस्कृत विश्वविद्यालय व निजी कोचिंग सेंटरों की ओर भी रूख करते हैं।
विज्ञापन


-कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए पूरी तैयार कर ली है। कॉलेज में 12वीं पास करने वाले बच्चे भविष्य क्या करें, क्या उनके लिए बेहतर रहेगा। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए कॉलेज में सहायता केंद्र बनाया गया है। जहां पर बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। -डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विद्यार्थियों के पेपर चले हुए हैं। इसके साथ साथ आगामी सत्र में दाखिले के लिए भी तैयारी की जा रही है। कॉलेज में कई प्रोफेशनल कोर्स है। जिन्हें कर बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से दाखिले का शेड्यूल जारी हो जाएगा। जिसके बाद बच्चों के आवेदन लेने शुरू हो जाएंगे।-डॉ. मनोज कुमार भांबू, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed