फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation for repair of sewerage system

सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation for repair of sewerage system
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग मानसून से पहले अब शहर के सीवरेज व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनेे का काम करेगा। इसके लिए करीब 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवरेज व ड्रेनों में गंदगी की समस्या पर ‘अमर उजाला’ मेें नौ से 13 जून तक समाचार प्रकाशित किए थे। खबर को प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एक सप्ताह के अंदर ड्रेनों व सीवरेजों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मानसून की आमद नजदीक होने के बावजूद अभी तक सीवरेज व ड्रेनों की सफाई नहीं की गई है। जगह-जगह गलियों में गंदा पानी जमा है। ड्रेनों में पॉलिथिन, बोतलें व कूड़ा कचरा दिख रहा है। लोगों ने बदबू से बीमारी फैलने की आशंका जताई है। कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो हैं। गंदा पानी कॉलोनियों के खाली प्लाटों में जमा हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के कदम से अब लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

सीवरेजों की सफाई के साथ टूट गए ढक्कनों को बदलने की भी तैयारी है। कई जगहों पर सड़कों पर सीवरों के ढक्कन धंस गए हैं। कई दोपहिया वाहन सवार चालक चोटिल हो जाते हैं। यह जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन ड्रेनों सहित शहर की कॉलोनियों की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी सफाई
ग्योग ड्रेन, मानस ड्रेन व सिला खेड़ा ड्रेन की सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा करनाल रोड, पिहोवा चौक, ढांड रोड, भगत सिंह चौक, न्यू करनाल रोड, अंबाला रोड, जींद रोड, देवीगढ़ रोड, नए बस स्टैंड के नजदीक, मायापुरी कॉलोनी, जनकपुरी कॉलोनी, हिंदू स्कूल के नजदीक, माता गेट, भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी सहित कई कॉलोनियों में सीवरेजों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed