फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pran Pratishtha of Shanidev and other nine planets in Songal

Kaithal News: सौंगल में शनिदेव व अन्य नव ग्रह की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha of Shanidev and other nine planets in Songal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सौंगल गांव में शनिवार को शनिदेव व अन्य नव ग्रह देवताओं की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सुबह के समय हवन किया और दोपहर के समय विशाल भंडारा लगाया गया।

इस सभी नौ नव ग्रहों की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में शामिल ग्रामीणों ने सुबह हवन कुंड में आहुतियां डाल मूर्तियों की स्थापना की गई। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में पंडितों की ओर से अनुष्ठान किया जा रहा था। शुक्रवार को समस्त गांव में मूर्तियों को प्रभातफेरी क माध्यम से गांव चारों ओर परिक्रमा करवाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव वासियों ने गुलाल व संगीत के माध्यम से नाच गीत कर पूरे गांव में इसको त्यौहार की तरह मनाया गया। गौरतलब है कि शनि मंदिर को गांव के सहयोग से इसके निर्माण कार्य को पूरा किया गया है। इस अवसर पर अजीत, विक्रम, मनीषा, अजमेर, तरसेम, अजय, अमन, संदीप कई गांव वासी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक अस्था से जुड़ा हुआ प्राचीनकालीन गांव है सौंगल ः वामन नामक यह तीर्थ कैथल से लगभग 18 किलोमीटर दूर सौंगल गांव के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

सौंगल स्थित इस तीर्थ के नाम एवं महत्त्व का महाभारत एवं वामन पुराण दोनों में स्पष्ट उल्लेख मिलता है। महाभारत में इस तीर्थ का वर्णन इस प्रकार मिलता है।

यहां विष्णुपद में स्नान कर तथा वामन भगवान की पूजा करने वाला मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर विष्णु लोक को प्राप्त करता है।

बाबा मुकुट नाथ का डेरा नाथ संप्रदाय का हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा डेरा है। डेरा का इतिहास लगभग 800 सालों पुराना है। डेरा में आसपास गांव के लोगों का आना जाना रहता है।








पिछले साल 28 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेरा में आकर पूजा अर्चना कर डेरा में नाथ संप्रदाय को बढावा दिया था। यह सनातन धर्म के मूल्य और आदर्शों को अंगीकृत करता है। यह संप्रदाय नौ लाख 84 सिद्ध संतों के माध्यम से लोक कल्याण व सनातन धर्म प्रचार के लिए कार्य करता हैं। गद्दी नशीन बाबा योगी शेरनाथ ने कहा कि गांव में अमन व शांति के प्रतीक के रूप में इस डेरे की प्रतिष्ठा लोगों के दिल में बसती है और गांव में आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed