फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prajapati Samaj honored by formation of Mati Kala Board

Kaithal News: माटी कला बोर्ड गठन से प्रजापति समाज का सम्मान

Fri, 07 Jul 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prajapati Samaj honored by formation of Mati Kala Board
कैथल। माटी कला बोर्ड के गठन पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा व नवनियुक्त चेयरमैन ईश्वर मालवाल के सम्मान में वीरवार को प्रजापति समाज ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड के गठन से प्रजापति समाज को काफी सम्मान मिला है। अब प्रजापति समाज को अपनी बात रखने में और अधिक सुविधा होगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर व चेयरमैन का भव्य स्वागत किया। डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि उन्होंने इस बोर्ड की सिफारिश मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन से लुप्त हो रही माटी कला की संस्कृति को जीवंत रखने में पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के पिछड़ेपन को दूर करने में और समाज को आगे लेकर आने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के एक आम कार्यकर्ता को इस पर पर नियुक्त कर कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रजापति समाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, शमशेर सैनी, सुरेंद्र जांगड़ा, नरेंद्र प्रजापति राजोन्द, काला प्रजापति, संदीप पाडला, अनिल प्रजापति बात्ता, राजेंद्र कुमार, भरत सिंह, गुरचरण सिंह, पवन प्रजापति, सोमदत्त प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed