फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pradarsan

बढ़ती महंगाई के खिलाफ मजदूर पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
कलायत उप मंडल कार्यालय परिसर में भारत की क्रांतिकारी मजदूरी पार्टी और मनरेगा यूनियन ने बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी शुरूआत चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग कैंची चौंक से हुई। मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। उसके बाद प्रदर्शनकारियों का कारवां एसडीएम कार्यालय पहुंचा। एसडीएम वीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मजदूर पार्टी युवा नेता अजय और प्रवीण कुमार ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों के साथ जरूरत के सामान की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। इससे मेहनतकश वर्ग के हालात बदतर होते जा रहे हैं। प्रदर्शन में गांव चौशाला, कलायत व रामगढ़ के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल बडसीकरी एवं प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंची चौंक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भीमौजूद थी। उन्होंने मांग की कि तेल व गैस की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जाए और महंगाई को कम किया जाए। इस मौके पर सुमन सिसमोर, पालो देवी पूर्व सरंपच सौंगल, गीता देवी सौंगल, सतीश, मनजीत कौर कलायत, नीतू देवी कलायत, कमला देवी, कांता देवी, अमरजीत कौर, मीना, बबली, सुमन व सतीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed