{"_id":"65d1168dad825d24d50e455a","slug":"prabhat-pheri-taken-out-on-guru-ravidas-jayanti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-329513-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली प्रभातफेरी
Sun, 18 Feb 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कलायत। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी चीका की तरफ से शनिवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली। उधर, कलायत में भी धूमधाम से उत्सव मनाया गया। प्रकाशोत्सव मेंं मुख्य मेहमान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नहीं पहुंचे। बताया गया कि धारा 144 लागू होने से उनका आना स्थगित हो गया।
गुहला चीका में निकाली गई प्रभातफेरी सुबह पांच बजे श्री गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर रविदास मोहल्ला में कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मदनलाल निबरानिया के निवास पर पहुंची। जहां पर प्रभात फेरी का फूल वर्षा के साथ स्वागत किया। प्रभात फेरी श्री रविदास मंदिर कमेटी की अगुआई में निकाली गई।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे मोहल्ले में रविदास के जयकारों के साथ प्रभात फेरी को निकाला।
मदनलाल निबरानिया ने कहा कि श्री रविदास ने कभी किसी प्राणी से भेदभाव नहीं किया और सबको समान दृष्टि से देखते थे। वह समानता के पक्षधर थे। इस संसार में हिंदू, मुसलमान सिख व अन्य धर्मों के लोगों को एक साथ मिलजुल कर रहने का अधिकार ईश्वर ने दिया है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को उस परमपिता परमात्मा के चरणों में ध्यान लगाकर जीवन यापन करना चाहिए। इस मौके पर मंदिर सेवक राकेश रंगा उर्फ केशा, मियां निबरानिया, नैब, हाकम रंगा, मास्टर नैब, जसमेर,अशोक रंगा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कलायत में संत शिरोमणि गुरु रविदास प्रकाशोत्सव हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव की शुरूआत श्री रैदास तख्त पर महात्मा गुरु प्रसाद की अगुवाई में हुई। श्री रैदास तख्त परिसर मेंं आयोजित इस कार्यक्रम मेंं डेरा बनीखेत डलहोजी से सूफी संत मीरा कनाड़ा और राष्ट्रीय अवार्डी कलाकार महीपाल पठानियां ने गुरु की वाणियोंं का गुणगान किया।
डॉ. भीम राव आंबेडकर पुस्तकालय की टीम ने अपनी उमदा प्रस्तुति के जरिये धार्मिक संस्कृति पर अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करवाया। जजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा जो रूप रेखा तय की गई थी उसके तहत उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मुख्य मेहमान बनाया गया था।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मेंं राज्य मंत्री अनूप धानक, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, रमेश खटक और पूर्व विधायक सतविंद्र राणा को शिरकत करनी थी। धारा 144 को ध्यान मेंं रखते हुए कई दिन पहले उप मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के आगमन की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान नहीं की गई। इसके चलते न तो मेहमान उत्सव में शामिल नहीं हो पाए।