फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power cut in hot summer made life difficult

तीखी गर्मी में बिजली कटौती ने किया जीना दुश्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power cut in hot summer made life difficult
23-कैथल। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाते हुए बच्चे। - फोटो : Kaithal
कैथल। सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली गुल हो गई। चार घंटे कटौती के बाद सायं छह बजे फिर आई। इस बीच लोग पसीने से तरबतर हो गए। लोगों ने कहा कि बिजली कटौती ने उनका दिन में जीना दुश्वार कर दिया। अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई थी। तेज धूप की तपिश ने लोगों के पसीने छूटा दिए। दोपहर में गर्मी ज्यादा होने के कारण सड़कें सुनसान दिखाई दी। वहीं गर्मी ज्यादा होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। शहर में जगह-जगह छबील लगाई गई। लोगों ने वाहनों को रोककर पानी पिलाया। वहीं कई जगह पर लोगों ने कुल्फी व आइसक्रीम बांटी। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन

चार घंटे गुल रही बिजली
दोपहर एक बजे बिजली गुल हुई, जो सायं छह बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इस बीच बिजली निगम के अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। दरअसल, बिजली घर में फॉल्ट से बिजली कट हो गई। इसे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया। जेई राजदीप ने बताया कि बिजली घर में फॉल्ट को कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

24-कैथल। चिलचिलाती धूप में सिर ढक कर जाती छात्राएं।

24-कैथल। चिलचिलाती धूप में सिर ढक कर जाती छात्राएं।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed