फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power brake pipe burst, bus stopped on the square

Kaithal News: पॉवर ब्रेक का पाइप फटा, चौक पर चढ़ा रोकी बस

Fri, 14 Apr 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Power brake pipe burst, bus stopped on the square
कैथल। हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की एक बस गांव खरकां जाते समय पॉवर ब्रेक का पाइप फट जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। चालक ने बस को विश्वकर्मा चौक की ओर मोड़कर बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने का काम किया। बस चौक के ऊपर चढ़कर रुक गई। चौक में लगी टक्कर के कारण यात्रियों की जान बच गई। हालांकि एक लड़की और चालक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। रोडवेज महाप्रबंधक का कहना है कि घटना की जांच करवाई जाएगी। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि किन-किन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों नेे बताया कि करीब सवा दो बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस अंबाला रोड से अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकराते हुए विश्वकर्मा चौक की ओर आई। वहां की रैलिंग से टकराते हुए चौक के ऊपर जाकर रुक गई। बस का अगला हिस्सा चौक क्रॉस कर नीचे उतर गया, पिछला हिस्सा चौक पर ही अटक गया। इस कारण बस में सवार यात्रियों को जोर का झटका लगा। बस के आगे के शीशे व आगे का टायर टूट गया। हादसे के कारण अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं चालक संजय व एक लड़की को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को बाद में किसी ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे जीएम अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चालक व एक लड़की को ही चोट की सूचना है। इसके अलावा किसी को चोट लगने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बस के परिचालक पवन ने बताया कि सेक्टर 21 के चौक से ही बस के ब्रेक लगना बंद हो गए थे। संभवत: इसका पॉवर ब्रेक का पाइप फट गया था। इसी कारण चालक ने पहले डिवाइडर को टच कर बस की स्पीड कम करने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब बस की स्पीड कम नहीं हुई तो उसने चौक की ओर इसे मोड दिया। चौक पर जाकर बस रुकी है। इसमें कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। चालक व एक बुढाखेड़ा गांव की लड़की को चोट लगने की जानकारी मिली है। चालक बस को चौक की ओर न मोड़ता तो यह सामने शहर की ओर डिवाइडर में या फिर किसी वाहन या फिर वहां दुकानों में जा घुसती, जिससे ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई हादसे की सीसीटीवी फुटेज
बस के चौक से टकराते समय की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए दिख रहा है। इनमें से दो उतर कर पीछे रह गए। बाइक चला रहे युवक ने सेकेंड से भी कम समय में बाइक आगे करके जान बचाई। वहीं इसी सेकेंड चौक के सामने से एक टेंपो जाता हुआ दिख रहा है। वह भी हादसे में बच गया। वहीं हादसे के दौरान बस तेजी से आकर चौक पर चढ़ाते हुए दिख रही है। इसमें दो यात्री शीशा टूटने पर बाहर लटक गए। बाद में लोगों ने उन्हें संभाला। इसके बाद चालक व यात्री, बस में जहां से जगह मिली, उतर कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed