{"_id":"68ffd57ef012e3057102aa66","slug":"potholes-on-the-road-cause-trouble-to-drivers-kaithal-news-c-245-1-kht1007-139815-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क में बने गड्ढों से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क में बने गड्ढों से वाहन चालक परेशान
Tue, 28 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
27 ढांड 01 महाराजा अग्रसेन चौक से बिजली बोर्ड चौक को जाने वाली टूटी हुई सड़क।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। महाराजा अग्रसेन चौक से बिजली बोर्ड चौक तक टूटी हुई सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैँ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टूटी हुई सड़क को ठीक करने की मांग की है।
युवा मिशन के सदस्य एडवोकेट सोनू भारद्वाज, जयपाल,राजू,रवि,नरेश ने बताया कि यह सड़क पिछले काफी दिनों से टूटी हुई है। गड्ढों के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। थोड़ी सी बरसात में सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल का कहना है कि इस सड़क को बनाने के लिए हमारी तरफ से कोई देरी नहीं है। इस सड़क का काफी दिन पहले टेंडर हो चुका है। जब तक जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण नहीं किया जाता तब तक इसको बनाना संभव नहीं है।
27 ढांड01 महाराजा अग्रसेन चौक से बिजली बोर्ड चौक को जाने वाली टूटी हुई सड़क।