फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posters already pasted on the walls, political atmosphere heated up at the seams

Kaithal News: दीवारों पर पहले से लगे पोस्टर, सीवन में सियासी माहाैल गरमाया

Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Posters already pasted on the walls, political atmosphere heated up at the seams
अमित तनेजा
विज्ञापन

सीवन। सीवन नगर पालिका के चुनाव का बिगुल बज चुका है और लोगों में इस चुनाव को लेकर उत्सुकता चरम पर है। इसके लिए मतदाता सूची भी फाइनल हो चुकी है और उसका प्रकाशन भी हो चुका है। लोग अब आस लगाए हैं कि नगरपालिका के चुनाव हो और विकास कार्यों को गति मिले। जहां भी चार लोग एकत्र होते हैं तो वहीं चुनाव की बात शुरू हो जाती है।

नगरपालिका की वोटर लिस्ट की वार्ड बंदी हो चुकी है और उसके अनुसार भावी प्रत्याशियों ने मेहनत भी आरंभ कर दी है। नगर में दीवारों पर पोस्टर लग चुके हैं और सभी भावी प्रत्याशी अपने हक में वोटों की अपील कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से और खुद जा कर लोगों से मिल रहे हैं और अपने हक में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीवन की अध्यक्ष सामान्य महिला होगी और इसके लिए भी प्रत्याशी पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। जो पार्टी की टिकट की दावेदारी जता रहे हैं वह बड़े नेताओं की हाजिरी लगा रहे हैं। भाजपा में टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। जो भी टिकट की दावेदारी दिखा रहे हैं वह पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, सांसद व मुख्यमंत्री के पास हाजिरी भर रहे हैं और अपनी टिकट के लिए बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी हैं जो बस चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्हें पार्टी टिकट दे तो ठीक नहीं तो पार्टी की खिलाफत कर आजाद चुनाव लड़ेंगे। कुछ चेहरे ऐसे भी हैं कि उन्हें टिकट मिला तो अच्छा नहीं तो जिसे पार्टी उम्मीदवार बनाएगी उसका साथ देंगे। जो भावी आजाद उम्मीदवार हैं वह जनता के बीच जा कर उनसे मिल रहे हैं और अपने दावेदारी पक्की कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सीवन में पहली बार नगरपालिका के लिए चुनाव होना है और इस बार सीवन की सरदारी महिला के हाथ में होगी। सीवन की नगरपालिका की अध्यक्ष की सीट ओपन वर्ग महिला के लिए है। ओपन वर्ग में किसी भी जाति या समुदाय की महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकती है। शहर की हर गली, चौराहे और नुक्कड़ पर चुनाव की चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार कौन-कौन से चेहरे मैदान में उतरेंगे और कौन सी महिला जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होगी।

इसके साथ ही वार्ड के एमसी के लिए भी आरक्षण की सूची के अनुसार लोगों ने तैयारी कर ली है। लोग अब उस सूची के अनुसार अपनी या अपने परिवार में से किसी अन्य की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

जहां कई राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं स्वतंत्र उ मीदवार भी इस बार अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। हर बिरादरी अपने प्रभाव को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस बार के चुनाव में जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। महिलाओं के लिए यह चुनाव एक बड़ा मौका बनकर आया है और सभी समुदाय अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी को समर्थन देने की योजना बना रहे हैं। इस बार चेयरपर्सन के अलावा 16 में छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों में टिकट पाने की होड़ लगी हुई है। पार्टी के अंदरूनी स्तर पर कई नामों पर चर्चा चल रही है और प्रत्येक दावेदार अपने स्तर पर संपर्क और समर्थन मजबूत कर रहा है। मुकाबला तीखा होने की संभावना है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उनका मानना है कि पार्टी टिकट के बिना भी जनता के मुद्दों और उनके समर्थन के दम पर जीत दर्ज की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय चेहरों की मौजूदगी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। हर उम्मीदवार अपने प्रचार-प्रसार की रणनीति पर काम कर रहा है। कोई सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है, तो कोई घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रहा है।

सीवन की गलियों में केवल चुनावी चर्चाएं हो रही हैं। इस बार के चुनाव में मुद्दों के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रभाव, जनता से जुड़ाव और उम्मीदवार की छवि बड़ी भूमिका निभाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में कौन-सी महिला अपनी मजबूत पकड़ दिखाकर सीवन की पहली अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल करती है। संवाद

वार्ड नंबर 1 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 2 पिछड़ा वर्ग ए

वार्ड नंबर 3 सामान्य महिला

वार्ड नंबर 4 अनुसूचित जाति महिला

वार्ड नंबर 5 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 6 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 7 अनुसूचित जाति महिला

वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 9 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 10 पिछड़ा वर्ग ए महिला

वार्ड नंबर 11 पिछड़ा वर्ग बी महिला

वार्ड नंबर 12 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 13 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 14 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 15 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 16 सामान्य श्रेणी महिला
वार्ड नंबर 1 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 2 पिछड़ा वर्ग ए

वार्ड नंबर 3 सामान्य महिला

वार्ड नंबर 4 अनुसूचित जाति महिला

वार्ड नंबर 5 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 6 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 7 अनुसूचित जाति महिला

वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति

वार्ड नंबर 9 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 10 पिछड़ा वर्ग ए महिला

वार्ड नंबर 11 पिछड़ा वर्ग बी महिला

वार्ड नंबर 12 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 13 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 14 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 15 सामान्य श्रेणी

वार्ड नंबर 16 सामान्य श्रेणी महिला
नगरपालिका चुनावों के लिए उनकी ओर से पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। सीवन नगर की वोटर लिस्ट बन चुकी है। वार्ड बंदी पूरी हो चुकी है। कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं। इस बार चुनाव ईवीएम के द्वारा होने हैं। इसके लिए ईवीएम भी कार्यालय में आ चुकी हैं। चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। -दीपक कुमार, नगरपालिका सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed