फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posted on social media with guns

Kaithal News: बंदूकों के साथ सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Posted on social media with guns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मस्तगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने बंदूकों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ गुहला थाने में केस दर्ज कर लिया है।

गुहला थाने में तैनात कुलदीप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह थाना क्षेत्र में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करके विभाग को प्रेषित करते हैं। गत 11 मई को उसे सूचना मिली कि मस्तगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह ढिल्लो ने अपनी फेसबुक आईडी पर पिस्तौलों व बंदूकों के साथ काफी फोटो अपलोड कर रखी है।
विज्ञापन


यह जानकारी मिलने पर उन्होंने देवेंद्र की फेसबुक आईडी खोल कर चेक की गई तो शिकायत के तथ्य सही पाए गए। जांच में पता चला कि देवेंद्र के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है। वह उसके गांव के मालक सिंह के हथियारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो अपलोड करके वायरल करके समाज में भय का माहौल बना रहा है और खुद को गुंडे के रूप में प्रदर्शित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर रामथली चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed