फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Portal not open on first day, students waiting to register for admission

पहले दिन नहीं खुला पोर्टल, प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने का इंतजार करते रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Portal not open on first day, students waiting to register for admission
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल पहले दिन नहीं खुल पाया। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी दिनभर पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। साथ ही पोर्टल खुलने के बारे में शिक्षण संस्थानों में भी पूछताछ करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि जिले की 19 सरकारी व निजी आईटीआई में 16 सितंबर से दाखिले के लिए आवेदन अथवा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन वीरवार को यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने जल्द पोर्टल खुलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कैथल जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई हैं। इन संस्थानों में करीब 20 हजार आवेदन प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है। आवेदकों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने वाले विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जाना है। आवेदन के दौरान प्रयोग किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में भी शिक्षण संस्थानों की ओर से पहले ही जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पहले दिन ही विभाग की अव्यवस्था सामने आई। जब आईटीआई की वेबसाइट पर दाखिले का लिंक ही नहीं मिला। विद्यार्थियों सुरेश, रमेश, संजय व अन्य ने कहा कि वे कई बार वेबसाइट पर जाकर लिंक ढूंढते रहे, लेकिन लिंक अपडेट नहीं हुआ। विभाग को चाहिए कि पहले अपनी तैयारी पूरी करें, तभी तिथि की घोषणा की जानी चाहिए। जिले में करीब 18 हजार विद्यार्थी इस बार 10वीं में पास हुए हैं और साढ़े 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 12वीं में पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल राजकीय आईटीआई में 1200 विद्यार्थियों और राजकीय महिला आईटीआई में 300 छात्राओं का दाखिला होना है। यहां इंजीनियरिंग से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, प्लंबर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वॉयरमैन, गैर इंजीनियरिंग में कोपा, स्टैनो हिंदी व अंग्रेजी, ऑर्किटैक, ड्रॉफ्टसमैन, सहित कई ऐसे कोर्स हैं, जिसमें दाखिले के लिए खूब मारामारी रहती है। महिला आईटीआई में ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई-कढ़ाई सहित अनेकों ऐसे कोर्स हैं, जिसमें लड़कियों की विशेष रूचि रहती है।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि वीरवार को पहले दिन पोर्टल नहीं खुल सका। जल्द ही पोर्टल खुल जाएगा, इसलिए विद्यार्थी अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें। आला अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई है। पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई से कोर्स करने वाले अधिकतर विद्यार्थियों को रोजगार मिलता है। कई कंपनियां कोर्स करते हुए विद्यार्थियों को ही नौकरी पर रख लेती हैं। सैकड़ों बच्चों का आईटीआई से ही सीधा प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे रोजगारयुक्त शिक्षा के लिए आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया में आवेदन करें। 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

आईटीआई में दाखिले के लिए आईटीआईहरियणा.जीओवी.इन पर दाखिले के लिए लिंक दिया जाएगा। जिस पर क्लिक करके किया जा सकता है। इसी लिंक पर आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed