फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Population 13 lakh and government doctors only 43

Kaithal News: आबादी 13 लाख और सरकारी डॉक्टर महज 43

Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Population 13 lakh and government doctors only 43
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में आबादी के अनुसार डॉक्टरों की संख्या का न होना भी बड़ा चुनावी मुद्दा है। जिले में पिछले करीब 10 साल में भी डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। इस समय जिले की आबादी 13 लाख से अधिक है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में आबादी के अनुसार चिकित्सक तैनात नहीं है। इनकी संख्या महज 43 है।

चिकित्सकों की यह कमी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी है। यह समस्या इस विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मु्दा रहने वाली है। क्योंकि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। उन्हें महंगे दामों में करवाना पड़ रहा अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन









महिला रोग विशेषज्ञ नहीं

नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की भी कमी है। यहां पर रोजाना गायनी संबंधित 300 से ज्यादा ओपीडी होती है। इसलिए गर्भवतियों व अन्य महिलाओं परेशानी स्वाभाविक है। एलएमओ डॉ. हमिता गायिनी वार्ड को देख रही हैं। अस्पताल में रोजाना 10 से ज्यादा डिलीवरी केस आते हैं। बिना डॉक्टर के यहां महिलाओं को काफी परेशानी होती है। नया विद्यार्थी एमबीबीएस करने के बाद सरकारी सेवा में न आकर निजी अस्पताल या अपना अस्पताल चलाने में रुचि रख रहा है, जो इस सरकार की कमी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामकुमार बंसल, शहरवासी, कैथल।

सही इलाज मिलना मुश्किल

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गंभीर बीमारी वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का जल्द ही समाधान संबंधित विभाग को करवाया जाना चाहिए। - रामेश्वर फौजी नीमवाला, कैथल।



सरकार ने चिकित्सकों की कमी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिले के सिविल अस्पताल से लेकर सभी उप मंडल अस्पतालों व पीएचसी लेवल पर कुल 149 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से कुल 43 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। 106 पद खाली हैं। सबसे ज्यादा समस्या कलायत व 11 पीएचसी में हैं। क्योंकि यहां तो एक भी डॉक्टर नहीं है। कई सीएचसी ऐसी हैं जिनमें सात की जरूरत है और काम दो डॉक्टरों से चलाना पड़ रहा है। डॉक्टर एक अस्पताल से दूसरे में चला जाए, तो दूसरे में मरीज भटकते हैं।


- रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता, कैथल।

भाजपा सरकार के प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया गया है। उम्मीद है कि यह कॉलेज 2025 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसा नहीं है कि इस समय चिकित्सकों की कमी है। काफी संख्या में एनएचएम के तहत डॉक्टर कार्यरत हैं।

- मुनीष कठवाड़, जिलाध्यक्ष, भाजपा, कैथल।
अस्पतालों में स्वीकृत और खाली पदों पर नज
अस्पताल
स्वीकृत
भरे पद
खाली

कैथल
55
15
40

सीएचसी सीवन
07
03
04

पीएचसी पाडला
02
01
01

पीएचसी क्योडक़
02
02
00

सीएचसी गुहला
11
4
7

पीएचसी खरकां
02
00
02

पीएचसी कांगथली
02
01
01

पीएचसी अगोंध
02
00
02

पीएचसी भागल
02
01
01

पीएचसी अरनौली
02
00
02

सीएचसी पूंडरी
07
02
05

पीएचसी पाई
02
01
01

पीएचसी हाबड़ी
02
01
01

पीएचसी मुंदड़ी
02
02
00

सीएसची राजौंद
07
02
05

पीएचसी जाखौली
02
01
01

पीएचसी करोड़ा
02
00
02

पीएचसी किठाना
02
00
02

सीएचसी कौल
07
02
05

पीएचसी टीक
02
01
01

पीएचसी ढांड
02
01
01

पीएचसी रसीना
02
00
02

पीएचसी फरल 02
00
02

सीएससी कलायत
11
0
11

पीएचसी बालू
02
00
02

पीएचसी बाता
02
00
02

पीएचसी देवबन
02
02
00

पीएचसी सजूमा
02
01
01

पीएचसी बड़सीकरी
02
00
02
यहां नहीं है
एक भी डॉक्टर

nकलायत सब डिविजनल अस्पताल

nपीएचसी खरकां
nपीएचसी अगोंध
nपीएचसी अरनौली
n पीएचसी करोड़ा
nपीएचसी किठाना
n पीएचसी रसीना
nपीएचसी फरल
nपीएचसी बालू

nपीएचसी बाता
nपीएचसी बड़सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article