फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poonam honored for winning gold in boxing

बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतने पर पूनम सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Poonam honored for winning gold in boxing
25-पाई। बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ी पूनम ढुल को सम्मानित करते हुए अतिथि। - फोटो : Kaithal
पाई। खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव हरसोला में पूनम ढुल को पूर्व विद्यार्थी परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। पूनक के बड़े भाई सोनू भी पहले बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं, जिनसे प्रेरित होकर पूनम ने खेलना शुरू किया। शुरू में पूनम के पिता ने उसको खेलने से मना किया था, क्योंकि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। उसके पिता एक एकड़ भूमि के किसान हैं।
विज्ञापन

पूनम ढुल के खेल को देखते हुए इनके भाई सोनू ने खेलना छोड़ दिया और पिता के साथ घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ड्राइवर बन गए और माता-पिता को भी इसके लिए सहमत किया कि पूनम खेल सके। अब पूनम ने अपने भाई सोनू के विश्वास को कायम रखते हुए राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा किया। पूनम ने बताया कि उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने और देश के लिए पदक जीतने का है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर कोच संदीप ढुल, विरेंद्र, विक्रम ढुल व सुरेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed