Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pollution levels in Kaithal are in a poor state; smog begins to set in as evening approaches.

Kaithal News: कैथल में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में, शाम होते ही छाने लगता है स्मॉग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pollution levels in Kaithal are in a poor state; smog begins to set in as evening approaches.
जींद रोड पर छाया स्मॉग व शाम को 7:30 बजे ही खाली पड़ी सड़क। संवाद
कैथल। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई में तेजी से उतार-चढ़ाव आया है। 27 अक्तूबर को एक्यूआई 144 था, जो अगले दिन बढ़कर 246 हो गया। नवंबर की शुरुआत के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। 1 नवंबर को एक्यूआई 296, 2 नवंबर को 310 और मंगलवार को 356 तक पहुंच गया। बुधवार को भी एक्यूआई 326 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। शाम होते ही शहर में धुंध और स्मॉग छाने के साथ लोगों को आंखों में जलन की परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

धान कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ते वाहनों से निकलने वाला धुआं, बिना पर्याप्त धूल नियंत्रण के चल रहे निर्माण कार्य और दुकानदारों की ओर से कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियां भी प्रदूषण बढ़ा रही हैं। सड़कों की सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल भी हवा में घुल रही है। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से भी स्थिति पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पटाखों के इस्तेमाल पर रोक और निर्धारित समय का पालन कराने के लिए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की जा रही है।

जरूरी होने पर ही निकलें घर से

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रदूषण का मौजूदा स्तर केवल बच्चों और बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी ठीक नहीं है। लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। जब तक एक्यूआई में सुधार नहीं होता, तब तक खुले में शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। विशेषकर अस्थमा के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और सांस लेने में परेशानी या अन्य दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई की श्रेणियां और सेहत पर असर
एक्यूआई स्तर श्रेणी संभावित असर

0–50 अच्छा स्वास्थ्य पर बहुत कम असर
51–100 संतोषजनक संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी

101–200 मध्यम अस्थमा और फेफड़ों के मरीजों को परेशानी
201–300 खराब लंबे समय तक संपर्क में रहने पर सांस संबंधी परेशानी

301–400 बहुत खराब लंबे समय तक संपर्क से स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी
401–500 गंभीर स्वस्थ लोगों पर भी गंभीर असर, मरीजों के लिए अधिक खतरा

- एक्यूआई की श्रेणियां केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सामान्य भारतीय मानकों के अनुसार हैं।

जींद रोड पर छाया स्मॉग व शाम को 7:30 बजे ही खाली पड़ी सड़क। संवाद

जींद रोड पर छाया स्मॉग व शाम को 7:30 बजे ही खाली पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed