फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Polling in Punjab, border vigil

पंजाब में हुई वोटिंग, बॉर्डर पर किया एसपी ने दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Polling in Punjab, border vigil
कैथल। पंजाब में चुनाव के मद्देनजर में रविवार को एसपी मकसूद अहमद ने पंजाब सीमा पर स्थित पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। जिले की सीमा में थाना गुहला के तहत नाका चीचड़ थेह मोड़, भाटिया बांध कसौर, आजीमगढ़, टटियाना, उपली मोड़ हरनौली, कमहेड़ी मोड़ और इसके अलावा थाना सदर के तहत संगतपुरा सहित कुल सात जगह नाके लगाए गए हैं। पंजाब सीमा से लगते सातों अंतरराज्यीय नाकों से तीन किलोमीटर की परिधि तक शराब ठेका सोमवार 21 फरवरी सुबह तक पूर्णतया बंद रखने को कहा गया है। एसपी ने निर्देश दिया कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन को बिना जांच के न जाने दिया जाए। पंजाब चुनाव के मद्देनजर कैथल पुलिस ने पंजाब-हरियाणा सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स लगाकर नाकाबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed