फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political question left the councillors with refreshments

Kaithal News: पार्षदों को जलपान छोड़ गया राजनीतिक सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Political question left the councillors with refreshments
कलायत में नव निर्वाचित पार्षदों को सम्मानित करते नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार
कलायत। नगर पालिका आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मैनपाल राणा को हराकर जीत हासिल करने वाले निर्दलीय प्रधान अंकित जैलदार राजनीतिक भविष्य के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्हें खास तौर से सत्तासीन भाजपा के आशीर्वाद और सभी 16 पार्षदों के सहारे की जरूरत है।
विज्ञापन

इस राह को आसान करने के लिए उन्होंने रविवार को सभी निर्वाचित पार्षदों को अपने आवास पर जलपान के लिए निमंत्रण दिया। इसमें अधिकतर पार्षद शामिल हुए जबकि जो नहीं आए उसके लिए प्रधान ने किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने का तर्क दिया। जबकि निमंत्रण के उपरांत भी आयोजन में न आने वाले पार्षदों के पीछे कुछ अन्य राजनीतिक विषयों के पेंच की चर्चाएं प्रबल हैं।
विज्ञापन

कलायत की परंपराओं मेेंं इस निमंत्रण को राजनीति से अलग रखा जा रहा है। देश की आजादी के बाद से ही ग्राम पंचायत और नगर पालिका की परंपरा में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को भोजन, चाय और सम्मान के लिए आमंत्रित करने की परंपरा का निर्वहन सरपंच और प्रधान की तरफ से किया जाता रहा है। इसलिए अधिकांश पार्षदों ने इस सौहार्दपूर्ण परंपरा से दूरी नहीं बनाई। यही वजह है कि जो सियासी रंग इस आयोजन के जरिये आने वाले समय के मद्देनजर चढ़ना था वह चढ़ नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में करीब एक दशक से भाजपा की पताका फहरती आ रही है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव के बाद वर्ष 2016 में प्रधान चुनी गई सुरेश रानी के बाद से ही नपा में भाजपा के हाथ में पालिका की चौधर रही है। पिछले दौर मेंं पार्षदोंं के माध्यम से प्रधान का चयन होता था। 2025 में पहली बार सीधे तौर से नगर पालिका प्रधान के चुनाव हुए हैं। इसमें सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रत्याशी मैनपाल राणा को हराकर आजाद प्रत्याशी अंकित जैलदार प्रधान चुने गए। जैलदार पहले भाजपा से प्रधान पद की टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अपनाए और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी रण में ताल ठोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed