फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   political-news-ktl

भाजपा सरकार में किसानों का हाल बदहाल : दीपेंद्र

Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पूंडरी तथा राजौंद में कई विवाह समारोहों में भाग लिया। पूंडरी में भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी के पोते के विवाह समारोह में दीपेंद्र ने आरोप जड़ा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसानों की हालत खराब हो चुकी है। पूर्व सांसद नवीन जिंदल और अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद हुड्डा ने दावा किया कि किसान कांग्रेस राज में खुशहाल थे। फसलों के उचित दाम मिलते थे लेकिन जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, किसान पूरी तरह बदहाल हो चुके हैं। पहले तो किसानों को लाइनों में लगकर खाद और बीज लेना पड़ा और जब किसानों की फसलें मंडियों तक पहुंच गई तो फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिला।
विज्ञापन


अब किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है और कांग्रेस के शासन को याद कर रहा है। सांसद ने कहा कि भाजपा केवल अच्छे सपने दिखाना जानती है, उनको पूरा करना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने वहां मौजूद किसानों से उनका हालचाल जाना। इस मौके पर अजीत सिंह हाबड़ी, पूर्व सीपीएस सुलतान सिंह जडौला, दर्शन खनोदा, प्रदीप चौधरी, सुभाष सिकंदरखेड़ी, जस्सा जांबा, बाबू मदन मोहन, प्रकट सिंह, गुरविंद्र सिंह व संदीप ढुल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


दीपेंद्र और नवीन का शानदार स्वागत
राजौंद में पूर्व जिला पार्षद सतविंद्र उर्फ काका राणा की लड़की के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व सांसद नवीन जिंदल पहुंचे। नगर के असंध रोड स्थित अनाज मंडी में हुड्डा व पूर्व सांसद नवीन जिंदल का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कांग्रेसी लोग उमड़े हुए थे। इस दौरान पप्पू, बबलू, पूर्ण शर्मा, वीरेंद्र सहारण, शीशपाल, शमशेर, केहर सिंह, लखमीर, पे्रम सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed