फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   political

महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
political
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेसियों ने तो उनकी बात नहीं मानीं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने देश में कांग्रेस मुक्त अभियान सफल बनाकर गांधी जी के सपने का साकार किया है। हरियाणा में हम कर देंगे। सीएम चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कैथल से भाजपा प्रत्याशी लीला राम के लिए वोट की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने पूंडरी में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट वेदपाल, सीवन में गुहला प्रत्याशी रवि तारांवाली के समर्थन में रैलियों को संबोधित किया और वोट की अपील की।
विज्ञापन

कैथल के चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 साल के हरियाणा की सरकारों के कार्यकाल व 5 साल के भाजपा के कार्यकाल की तुलना कर लें तो सभी को पता चल जाएगा कि पारदर्शी सरकार क्या होती है। लूट-खसोट, अपना, रिश्तेदारों का घर भरने, भ्रष्टाचार ही नेताओं का मुख्य मकसद होता था। लेकिन उन्होंने सीएम बनते ही पूरे प्रदेश का समान विकास शुरू करवाकर विरोधियों को भी सोचने पर मजबूर कर लिया। लीला राम को सोच-समझ कर प्रत्याशी चुना है। इसीलिए उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बना दो। बाकि काम मैं देख लूंगा।
विज्ञापन

सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीवन में जनसभा की और हलका गुहला से भाजपा प्रत्याशी रवि तारांवाली के लिए वोट की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि राजकाज के अंदर अपनापन देखना है तो भाजपा के उम्मीदवार वेदपाल एडवोकेट को जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed