{"_id":"5da37bef8ebc3e01463f4c9b","slug":"political-kaithal-news-knl83678118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी या चुनाव प्रत्याशी के कार्यक्रम से दूर रहें बीएलओ : कमलप्रीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी या चुनाव प्रत्याशी के कार्यक्रम से दूर रहें बीएलओ : कमलप्रीत कौर
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कैथल की रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कमलप्रीत कौर ने क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर तैनात बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोग की हिदायतों अनुसार तीन दिनों में अपने-अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित करें। कमलप्रीत कौर लघु सचिवालय में बूथ स्तर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी बूथ स्तर अधिकारी हर रोज वितरित की गई मतदाता स्लिप की पूर्ण रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाएं, जो आयोग द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को भेजी जाएगी। सभी बूथ स्तर अधिकारी किसी भी राजनीतिक पार्टी या चुनाव प्रत्याशी के कार्यक्रम से दूर रहे । उनके मतदान केंद्र तक जाने वाले रास्ता सुविधा जनक हो और यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे इसका समाधान करवाएं। बूथ स्तर अधिकारी अपने मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर, मतदान केंद्र का नाम, संख्या, मतदान तिथि, दिन व समय को अवश्य अंकित करें। हर बूथ स्तर अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए बैनर तैयार करवा लिए गए हैं। अधिकारी अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची को भी अपडेट करके 17 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रथम एवं कैथल के तहसीलदार नरेंद्र दलाल व चुनाव नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने भी बीएलओ को विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर सभी बूथ स्तर अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों की मतदाता स्लिप वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।