फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police stopped Anganwadi workers going to gherao the assembly

विधानसभा का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ढांड पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Anganwadi workers going to gherao the assembly
ढांड। कलायत, राजौंद, पूंडरी और ढांड से अपनी समस्या को लेकर चंडीगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को ढांड पुलिस ने पिहोवा रोड बटेड़ी के पास नाका लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विरोध करने के बावजूद जब पुलिस ने उनके वाहनों को आगे नहीं जाने दिया तो विरोध में उन्होंने पंचमुखी चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। जाम के कारण चौक के पांचों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार व नायब तहसीलदार ढांड गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जाम खोलने के लिए मनाने लगे। वे एक ही बात पर अडिग रहीं कि जब वे शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव करने जा रही थी तो उन्हें क्यों रोका गया? ढांड ब्लॉक प्रधान संतोष शर्मा, कविता कलायत, ममता पाई, मीना पाई, रीना, सुनीता, ईशरो, नीलम पीलनी व रूबी पीलनी ने आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोका है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एकता से इतनी घबराती है तो उनकी मांगों को क्यों नहीं मान रही? पुलिस की लाठी गोली से वे डरने वाली नहीं हैं। संतोष ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज उन बेटियों को सड़कों पर रोक रही है। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नायब तहसीलदार गौरव शर्मा व थाना प्रभारी उन्हें मनाने में कामयाब हुए और जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed