फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police stations and outposts operating in rented buildings

नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी में बड़ा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police stations and outposts operating in rented buildings
कैथल। फंड के अभाव से जूझ रहे नगर परिषद कार्यालय कैथल में पिछले दिनों जारी किए गए प्रॉपर्टी नोटिस के बाद रिकवरी में सुधार आया है। निजी भवनों और प्रतिष्ठानों को लेकर पिछले माह 310 नोटिस जारी किए गए थे। इन भवन संचालकों की ओर करीब तीन करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। इसमें से 1.75 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव मोहन लाल ने बताया कि डीसी प्रदीप दहिया के निर्देशानुसार इओ कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के कार्य में सुधार किया गया है। सरकारी भवनों को छोड़कर निजी भवनों और प्रतिष्ठान संचालकों को 310 रिकवरी नोटिस जारी किए गए थे। ऐसे लोगों की ओर करीब तीन करोड़ रुपये की बकाया राशि है जिसमें से सरकार के निर्देशानुसार 25 प्रतिशत की छूट है। दो करोड़ 25 लाख रुपये की रिकवरी की जानी थी, जिसमें से एक करोड़ 75 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। छह ऐसे केस हैं, जिसमें लोगों ने भुगतान नहीं किया। इसी कारण इन लोगों के खिलाफ न्यायालय में केस दायर किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनकी ओर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वे नियमानुसार अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed