{"_id":"69499ff323f6f44e0d06a02a","slug":"police-searching-for-double-murder-suspects-kaithal-news-c-18-1-knl1004-807710-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
Tue, 23 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पाई के दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है। घटना के दो आरोपियों पाई निवासी राहुल और विजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
अब मामले में तीसरे आरोपी का भी नाम सामने आया है। पुलिस उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है और अलग-अलग जगह छापेमार कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अपने कब्जे में ले रही है।
गौरतलब है कि चार दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर गांव पाई में 75 वर्षीय वीरभान और 38 वर्षीय राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिश्ते में वे ताऊ और भतीजे थे। वारदात के बाद एसडीयू यूनिट टीम मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सुरक्षा प्रदान की गई है। एसपी उपासना यादव ने बताया कि जांच अभी जारी है और पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी।