फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police Recruitment Question Paper Leaked: Remand of two accused extended by five days, one sent to judicial custody

पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक : दो आरोपियों की रिमांड पांच दिन बढ़ी, एक को न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Question Paper Leaked: Remand of two accused extended by five days, one sent to judicial custody
09-कैथल। आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस। - फोटो : Kaithal
सिपाही भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने सबसे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को नौ दिन की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आगे की जांच पड़ताल के लिए दो आरोपियों की पांच दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाई गई है। वहीं कश्मीर के पुलवामा से गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को भी पांच दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में सीआईए-2 की टीम ने आरोपी रमेश, निवासी धुआ जिला जींद, संदीप निवासी खापड़ जिला जींद तथा नरेंद्र निवासी माजरा जिला हिसार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। नौ दिन तक चली पूछताछ के दौरान आरोपी रमेश के कब्जे से आंसर-की देने के एवज में एडवांस के तौर पर प्राप्त की गई 6 लाख 87 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, आठ बैंक खातों की पास बुक तथा 4 चेक बुक बरामद की गई है। वहीं आरोपी संदीप के कब्जे से आंसर-की देने के एवज में एडवांस के तौर पर लिए गए 2 खाली चेक तथा आरोपी नरेंद्र के कब्जे से रमेश तक आंसर-की पहुंचाने में प्रयुक्त की गई गाड़ी व उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। 17 अगस्त को रिमांड की अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी संदीप को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी रमेश तथा नरेंद्र को व्यापक पूछताछ के लिए पुन: 21 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरी ओर पुलवामा से गिरफ्तार किए गए आरोपी नजीर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि नजीर ने ही राजकुमार को एक व्यक्ति से मिलवाया था, जिसे आंसर-की उपलब्ध कराई थी। अब पुलिस को नजीर की मदद से मुख्य आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed