फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police raided by using ladder, gambler caught

Kaithal News: सीढ़ी लगाकर पुलिस का छापा, पकड़ा जुआ

Thu, 04 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police raided by using ladder, gambler caught
कैथल। शहर थाना पुलिस ने सीढ़ी लगाकर खनौरी रोड स्थित खेतों में बने एक मकान पर छापा मारकर नौ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 88 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खनौरी रोड पर खेतों के बीच बने मकान में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर शहर थाना पुलिस की टीम ने दबिश दी। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिस कारण पुलिस को सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश करना पड़ा। पुलिस जैसे ही कमरे में दाखिल हुई, वहां नौ आरोपी ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए। जांच में सामने आया कि जुआ खेलने का ठिकाना मकान मालिक दीपक ने बना रखा था। पुलिस ने दीपक सहित सभी आरोपियों के नाम दर्ज कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed