फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police ordered to register FIR in fraud case in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने के पुलिस को आदेश

Sat, 30 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police ordered to register FIR in fraud case in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को सात माह बाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज नहीं पहुंचे, बल्कि उपायुक्त प्रीति ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। बैठक में कुल 14 नई शिकायतें रखी गईं। हालांकि, डीसी ने स्पष्ट किया कि पिछली बैठकों से लंबित शिकायतों पर भी विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करनी होगी।

जिले में सात महीने से यह बैठक नहीं हो रही थी। इस बीच आई शिकायतों को सुनते हुए डीसी ने बेटी को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जुड़े एक मामले पर एसडीएम कैथल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी ः बैठक में पहली शिकायत सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में फर्म चलाने वाले रवि व अन्य लोगों ने उनकी बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर नौ से दस लाख रुपये ले लिए। परंतु न तो बेटी को विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। इस पर डीसी प्रीति ने पुलिस से पूछा कि अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हुई। डीएसपी गुरविंद्र ने कहा कि यह चंडीगढ़ का मामला है। इस पर डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए और चंडीगढ़ पुलिस से समन्वय कर उसे न्याय दिलाया जाए। फिलहाल इस शिकायत को लंबित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप

जनकपुरी कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि उसके पड़ोस में किराए पर रह रहे चार युवक गली में शराब पीते हैं। मना करने पर उन्होंने मारपीट की और धमकियां देते हैं। इस पर डीसी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए और शिकायत को लंबित रखा।

स्कूल परिसर में जलभराव की शिकायत ः प्रताप गेट स्थित संत गुरु रविदास सभा की ओर से स्कूल प्रांगण में जलभराव व मिट्टी भराव की मांग रखी गई। इस पर डीसी ने डीएमसी, तहसीलदार, ईओ और सभा के एक सदस्य की कमेटी गठित कर जमीन की मलकियत व मिट्टी भराव को लेकर रिपोर्ट पेश करने को कहा।

आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप ः मटौर निवासी दिलबाग सिंह ने कहा कि उसने पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, जो स्वीकृत हो गया। लेकिन जब वह जेई से मिला तो उसने 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी। पैसे न देने पर जेई ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और योजना से अपात्र कर दिया। डीसी ने शिकायत की जांच एसडीएम कैथल अजय सिंह को सौंपी।

अवैध खुर्दा हटाने की मांग ः जुलानी खेड़ा निवासी विक्रम सिंह ने अवैध खुर्दा चलने से परेशानी की शिकायत की। संबंधित विभाग ने इसे शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। डीसी ने इसे फिलहाल लंबित रखा है।

आरटीई में दाखिले का मामला ः जगदीशपुरा निवासी रानी ने 134-ए के तहत अपनी बेटी को आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में दाखिला न मिलने की शिकायत की। विभाग ने बताया कि 134-ए योजना बंद हो चुकी है और आरटीई नियम पूरे न होने के कारण आवेदन अस्वीकृत हुआ। डीसी ने शिकायत का निपटारा करते हुए शिक्षा विभाग को अब तक आरटीई से जुड़ी सभी शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

छात्रवृत्ति व बैंकिंग से जुड़ी शिकायतें ः सदरहेड़ी निवासी हरदीप सिंह ने विकलांग छात्रवृत्ति योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दी। डीसी ने इसे शिक्षा विभाग को भेजते हुए लंबित रखा। कसान निवासी कुसुम ने बताया कि उसके खाते से मनरेगा की 5600 रुपये की राशि काट ली गई। एलडीएम ने कहा कि यह राशि फोन खरीदने के लोन के कारण काटी गई है। डीसी ने बजाज फाइनेंस को अगली बैठक में तलब करने के निर्देश दिए।

उज्ज्वला योजना व आवास की मांग ः सौंगरी गुलियाणा निवासी चांदी देवी ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाने की मांग की। डीसी ने योजना बंद होने के कारण रेडक्रॉस सोसाइटी से गैस कनेक्शन देने के निर्देश दिए। सीईओ जिला परिषद को घर की जांच कर आवास योजना का लाभ दिलवाने के आदेश भी दिए।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पर सवाल

बालू निवासी गुरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में एक कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़वाने की शिकायत दी थी। लेकिन वहां मौजूद अधिकारी ने उल्टा उसी कर्मचारी को फोन कर दिया। डीसी ने शिकायत का निपटारा करते हुए एसडीएम को निर्देश दिए कि इस बारे में ब्यूरो के एडीजीपी को पत्र लिखें और जो जवाब मिले, वह कमेटी को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed