फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police keeping an eye on those posting misleading posts on social media

Kaithal News: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर नजर रख रही पुलिस

Sun, 18 Feb 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on those posting misleading posts on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आंदोलन की आड में सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सप्प ग्रुप व यूट्यूब पर फेक विडियो पोस्ट डालकर लोगों को अपील करने व उकसाने की साजिश हो सकती है। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी है।

एसपी ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में कानून व्यवस्था संबंधित कोई मामला घटित होता है, तब असामाजिक तत्व भी मौके का फायदा उठाने के फिराक में रहते हैं। ऐसे मौके पर सोशल मीडिया पर गलत व झूठे प्रचार कर समाज में सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्व व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों को उकसाने का प्रयास करते है। ऐसे लोगों पर पुलिस विभाग की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है तथा पुलिस का खुफिया तंत्र भी अलर्ट पर है।
विज्ञापन


आमजन व समाज में सनसनी फैलाने वाली फेक पोस्टों पर सख्ती से अंकुश लगाने बारे सभी पुलिस अधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिए गए है। एसपी ने लोगों से भी अपील की है कि बिना सच्चाई जाने अफवाह फैलाने वाली किसी भी पोस्ट व वीडियो को फारवर्ड न करे व अफवाहों से बचें। कहा कि असामाजिक तत्व आमजन, युवाओं व छात्रों को भी भ्रमित कर उन्हें भी गैर कानूनी कार्य करने के लिए उकसाते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहे। किसी भी प्रकार की उकसाने वाली व अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर या फॉरवर्ड की जाती है तो कानून अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed