{"_id":"6973e151aecbd5ecf20f25d7","slug":"police-handed-over-the-missing-teenager-to-his-family-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144032-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने लापता किशोर को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने लापता किशोर को परिजनों को सौंपा
Sat, 24 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने लापता 14 वर्षीय एक किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मायापुरी कॉलोनी, करनाल रोड कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसका करीब 13 वर्षीय पुत्र 24 अक्तूबर 2024 को घर से बिना बताए घर से लापता है। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस बारे थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मिसिंग सेल पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, स्थानीय सूचनाओं और निरंतर प्रयासों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान सामने आया कि किशोर को एक अज्ञात व्यक्ति नशीला पदार्थ सुंघाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया था। जहां कुछ समय तक युवक को एक होटल पर काम करवाया गया। बाद में युवक वहां से भागकर ट्रेन में अमृतसर चला गया, तथा अपना पता बताने में असमर्थ था, अमृतसर एक व्यक्ति के पास रहने लग गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के उपरांत पुलिस की ओर से किशोर की काउंसलिंग करवाई गई तथा उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद