फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police force had to be called from other districts as well

Kaithal News: दूसरे जिलों से भी बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स

Thu, 20 Jul 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police force had to be called from other districts as well

विज्ञापन
कैथल। तनाव को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। इसके लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने तगड़े बंदोबस्त किए थे। प्रदर्शनकारियों को चौक पर जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। बैरिकेड तोड़कर प्रदर्शनकारी जैसे आगे बढ़े तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोकने के लिए आगे आ गई। बाद मेंे पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।

दूसरी ओर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के संरक्षक कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिमा लगानी है तो गुर्जर शब्द हटाकर लगाएं। उन्होंने बताया कि डीसी से बातचीत हुई है। गुर्जर शब्द लगाकर समाज के लोग अनावरण करवाना चाहते हैं। ऐतराज यह था कि मिहिर भोज राजूपत समाज से हैं। प्रतिमा लगानी है तो उनके नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटाकर लगाई जाए। इतिहासकारों की दोनों पक्षों की तरफ से कमेटी बने, जो वह तय करेगी कि सम्राट मिहिर भोज कौन से समाज से हैं। उसके साथ ही उन्हें फैसला मंजूर होगा।
विज्ञापन


इस बारे में ग्वालियर हाईकोर्ट में मामला लंबित है। जब तक फैसला नहीं होता, तब तक कोई यह जातिसूचक शब्द लगा प्रतिमा का अनावरण न किया जाए। गुर्जर समाज के लोग इस फैसले को दरकिनार कर रहे हैं। उनकी मांगों को सरकार नहीं मान रही है और अपने अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। वे शांतिपूर्वक अपनी मांग को मनवाने के लिए ही प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक विरोध के चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। उन्हें समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने। अब जिला प्रशासन ने स्थिति संभाल ली है। -संजय, एसडीएम

बयानों से माहौन न बिगाड़ें

कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ओमप्रकाश राठी ने कहा कि वह गुर्जर समाज के लोगों से अपील करते हैं कि वे धैर्य बनाकर शांति का परिचय दें। कोई भी ऐसा बयान न दें। जिससे माहौल बिगड़े।



दोनों समाज के लोग भाईचारा बनाए रखें : शमशेर सिंह

गुर्जर भवन के जिला प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि अकेले कैथल में ही प्रतिमा का अनावरण नहीं हो रहा है। देश में कई स्थानों पर भी प्रतिमा अनावरण पहले हो चुका है। इसे स्वयं राजपूत समाज से संबंधित मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने करवाया है। राजपूत समाज की तरफ से भाईचारा बनाने की बात नहीं की जा रही है। दोनों समाज में भाईचारा है। इसलिए गुर्जर समाज धैर्य रखेगा और सरकार के साथ मिलकर चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed