{"_id":"5883aa4e4f1c1b4258efdfd8","slug":"police-arrested-wanted-loot-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख रुपये की डकैती के मामले में आरोपी का जीजा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 लाख रुपये की डकैती के मामले में आरोपी का जीजा काबू
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तार में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में मिर्च डाल कर 44 लाख रुपये लूटने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ के बाद उसके जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं इस मामले के चारों आरोपियों की शिनाख्त हो गई है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि चार दिसंबर 2013 को बैंक करेंसी वैन से गनमैन की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर 44 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से मालक सिंह से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान सीआईए-1 पुलिस ने लूटी गई रकम से खरीदी गई 3 लाख 70 हजार की कार, 40 हजार रुपये का मोबाइल फोन व 30 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से की नकदी में से एक लाख 50 हजार रुपये उसने अपने जीजा को व 5 लाख रुपये एमपी में जमीन खरीदने के लिए वहां रह रहे अपने भाई को दे दिए। आरोपी ने कबूला की लूट की रकम से खरीदी गई गाड़ी का ही प्रयोग करते हुए 28 मई 2014 को गांव मानस में लूट की एक अन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर सीआईए द्वारा असंध जिला करनाल में रेड देते उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, एएसआई सत्यवान, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, एचसी धर्म सिंह व सिपाही बूटा सिंह ने रेड मारते हुए आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जज सिंह निवासी असंध को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व 15 जनवरी को मुख्य आरोपी मालक सिंह निवासी शेखपुरा जिला करनाल को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर 21 जनवरी अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन
इस प्रकार दिया था वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि 44 लाख रुपये नकदी लूटने के मामले में तीन आरोपियों की पहचान मंजिंद्र सिंह निवासी कालियां जिला संगरुर, तरमेंद्र सिंह निवासी डेरा ढिल्लों साहू के मुंढेर जिला लौंगोवाल व आरोपी मालविंद्र सिंह निवासी बीरकलां जिला संगरुर पंजाब के रूप में कर ली गई है। वारदात के दिन मंजिंद्र गाड़ी चला रहा था। जिसने बैंक वैन के आगे गाड़ी द्वारा रास्ता रोककर गनमैन व अन्य पर लाल मिर्च पाउडर फेंका। तभी मालविंद्र ने चालक पर पत्थर से हमला कर दिया और गनमैन से उसकी गन छीन ली। तभी चालक मंजिंद्र ने देशी कट्टा से तथा मालविंद्र ने गनमैन से छीनी गन से हवाई फायर कर दिए। उसी समय आरोपी मालक सिंह व मालविंद्र सिंह ने महिला कैशियर व महिला पीएन के मध्य रखा 44 लाख रुपय कैश बॉक्स लूटकर अपनी गाड़ी से बाबा लदाना के रास्ते पुलिस नाकों को छोड़कर कच्चे रास्ते के माध्यम से पीरकंला पंजाब में पहुंच गए। वहां सभी ने 11-11 लाख रुपये नकदी बांट ली।