फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested Binny accused of double murder in Kalayat firing case

कलायत फायरिंग मामले में पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी बिन्नी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Binny accused of double murder in Kalayat firing case
कलायत। कलायत में तीन मई को शेखर रेडीमेड शोरूम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने जेल में बंद डबल मर्डर के आरोपी प्रवीण उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को कलायत में बाजार बंद करके प्रदर्शन कर रहे लोगों को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कलायत निवासी शेखर पर दुकान पर उस समय हमला कर दिया था, जब तीन मई को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसने भी अपनी रक्षा में फायर किए थे। जिस कारण आरोपी भाग खड़े हुए। इस मामले में एसएचओ कलायत के साथ-साथ दोनों सीआईए प्रभारियों को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश थे। पुलिस द्वारा की गई गहनता से जांच दौरान उपरोक्त वारदात में कलायत के रामगढ़ के नजदीक निवासी प्रवीण उर्फ बिन्नी की संलिप्तता पाई गई। थाना कलायत के एसआई राजकुमार की टीम द्वारा करीब 22 वर्षीय आरोपी बिन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कुछ दूसरे मामलों में जिला जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। बिन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। आरोपी से गहन पूछताछ व अन्य आरोपियों की पहचान के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed