फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested 40 accused in various cases

Kaithal News: पुलिस ने विभिन्न मामलों में 40 आरोपी किए काबू

Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 40 accused in various cases
कैथल। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान एसपी उपासना के निर्देश पर अपराध जांच शाखा, थाना एवं चौकी स्तर पर कुल 72 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 295 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विभिन्न शीर्षकों के तहत 11 मामले दर्ज किए गए। आबकारी अधिनियम के 8 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 255 बोतल अवैध शराब तथा 3660 लीटर लाहण बरामद की गई।जुआ और सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर 4320 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। वहीं नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक आरोपी को 32.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 4 भगोड़े आरोपी और 12 गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को भी पकड़ा गया।ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेन ड्राइविंग के 80 चालान किए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed