{"_id":"685afec8dd72f1e8120494ee","slug":"police-arrested-39-accused-kaithal-news-c-18-1-knl1004-677286-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस ने 39 आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस ने 39 आरोपियों को पकड़ा
Wed, 25 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेशभर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार मंगलवार को “ऑपरेशन आक्रमण” चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में जिले में 84 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 312 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। इन टीमों ने जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 18 मुकदमे दर्ज किए।
ये रही प्रमुख कार्रवाई : आबकारी अधिनियम के तहत 16 मामलों में 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनसे 187 बोतल देसी शराब, 50.75 बोतल हथकढ़ी, 24 बोतल बीयर, 550 लीटर लाहण बरामद की गई।
विज्ञापन
इसी प्रकार जुआ-सट्टा के एक मामले में एक आरोपी पकड़ा गया और 5020 रुपये सट्टा राशि जब्त की गई। अवैध हथियार रखने के एक मामले में एक आरोपी से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 10 भगोड़े आरोपी, 12 नॉन बेलेबल वारंट, व 3 अरेस्ट वारंट में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर लेन ड्राइविंग के 40 चालान काटे गए और लोगों को नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा, सहयोग पुलिस का मूल मंत्र है। उन्होंने चेताया कि अपराधियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी और जिले में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।